सोलन का ऐतिहासिक ठोडो मैदान एक बार फिर खिलाड़ियों की ऊर्जा से गूंज उठा, जब वेटरन इंडिया स्पोर्ट्स विंग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अंडर-13 हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में अर्जुन अवार्डी अशोक ध्यानचंद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सरदार अरिजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने न केवल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की 6 टीमों ने भाग लिया और शानदार खेल भावना के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उन्होंने सोलन में वृद्धों तक में खेल के प्रति उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन फिर से भारतीय हॉकी में नई जान फूंक सकते हैं। बल्कि हॉकी में गिरते रुझान के पीछे की साजिश का भी खुलासा किया।
अशोक ध्यानचंद ने कहा, हॉकी ने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया, लेकिन इसके खिलाफ योजनाबद्ध षड्यंत्र रचा गया। पहले गाँव-शहरों में खेली जाने वाली हॉकी को कुछ शहरों तक सीमित करने के लिए एस्ट्रोटर्फ का जाल बिछाया गया। यह मैदान बेहद महंगे होते हैं, जिन्हें हर जगह लगाना संभव नहीं। धीरे-धीरे युवाओं के दिमाग में यह बैठा दिया गया कि हॉकी सिर्फ एस्ट्रोटर्फ पर ही खेली जा सकती है और यहीं से रुचि में गिरावट शुरू हो गई। लेकिन विषम परिस्थितियों के बाद भी युवा अपनी कला के दम पर हॉकी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है जो बेहद सराहनीय है।
बाइट अशोक ध्यानचंद