नगर निगम चुनावों से भाग रही कांग्रेस, हार का डर उसे  कर रहा है बेचैन:  शैलेन्द्र गुप्ता 

सोलन नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। भाजपा ने कांग्रेस पर चुनाव से भागने का गंभीर आरोप लगाया है। शहरी भाजपा अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार नगर निगम चुनावों का रोस्टर जारी करने से इसलिए कतरा रही है क्योंकि उसे अपनी तयशुदा हार दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया में देरी कर रही है ताकि किसी तरह से हार को टाला जा सके, लेकिन जनता अब कांग्रेस को माफ करने के मूड में नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सोलन की जनता कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।भाजपा शहरी अध्यक्ष  शैलेन्द्र गुप्ता ने जगत सिंह नेगी के विरोध का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेशभर में कांग्रेस नेताओं का जनता द्वारा विरोध किया जा रहा है, और अब यही हाल सोलन में भी कांग्रेस का होगा। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस को अपने ऊपर भरोसा है, तो वह नगर निगम के चुनाव पार्टी चिन्ह पर करवा कर देखे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीआईडी रिपोर्ट में स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस हार रही है, यही कारण है कि सरकार चुनावों को लगातार टालने का प्रयास कर रही है। शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं और इस बार नगर निगम में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है।बाइट भाजपा शहरी अध्यक्ष  शैलेन्द्र गुप्ता