सोलन में अलग अलग वार्डों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आज यह अभियान सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में चलाया जा रहा है। इस अभियान में सोलन नगर निगम के कर्मचारियों को बुला कर सफाई की जा रही है। अभियान में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि नगर निगम में पहले ही कर्मचारियों की बेहद कमी है। ऊपर से जहाँ भी अभियान चलाया जाता है वहां उनको बुला कर इतिश्री कर ली जाती है। नगर निगम द्वारा न उन्हें ग्लब्स दिए जा रहे है और न मास्क दिए जा रहे है। अपने स्वास्थ्य को दाव पर रख कर वह सफाई कर रहे है। वह चाहते है कि उन्हें ग्लब्स दिए जाएं और साथ में नए कर्मचारियों की भर्ती भी की जाए।
वहीँ चिकित्सक ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में स्वछता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। यह एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। जिसमें अस्पताल के समीप जमा कूड़ा कर्कट को हटाया जाएगा ताकि अस्पताल परिसर स्वच्छ और सुंदर दिखे। उन्होंने बताया कि समूचे प्रदेश में स्वछता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके तहत वह लोगों को भी जागरूक कर रहे है कि साफ़ सफाई का ख्याल रखें और गंदगी न फैलाएं।
