उपमुख्यमंत्री से कॉपरेटिव बैंक की शक्तियां छीन सीएम  अपनों को बाँट रहे रेवड़ियां : गोपालदास 

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व राज्य अध्यक्ष गोपाल दास वर्मा ने सोलन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया।  प्रेस वार्ता के माध्यम से उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जम कर निशाने साधे। आप को बता दें कि गोपाल दास वर्मा के टारगेट पर हमेशा से कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे है।  अब  वह मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह को  घेरने का काम कर रहे है।  उन्होंने कहा कि कॉपरेटिव बैंक पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री देख रेख में चल रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री ने अब उन्हें अपने अधीन कर लिया  है।  जिस से उनकी मंशा साफ़ होती है कि वह सभी शक्तियां अपने पास रखना चाहते है।
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व राज्य अध्यक्ष गोपाल दास वर्मा ने कहा कि कॉपरेटिव बैंक का प्रबंधन उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री से लेकर अपने अधीन कर लिए है ताकि वह अपने लोगों को गलत ढंग से फायदा पहुंचा सके।  इसी लिए उनके द्वारा वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम भी लाइ गई।  जिसमें फायदा पहुंचाने की बात भी हो रही है।  जिसका ऑडियों भी कुछ दिन पहले वायरल हुआ है।  जिस ने इस के खिलाफ आवाज़ उठाई उसी के खिलाफ सरकार के आदेशों पर मामला दर्ज कर दिया गया है।  जो सरकार की मंशा को स्पष्ट कर रहा है।