जायका परियोजना के तहत सोलन में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, किसानों को मिलेगी ‘इंटेलिजेंट मार्केटिंग’ की जानकारी

सोलन। जिला सोलन में हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (के अंतर्गत आगामी 13 तारीख को एक विशेष क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य किसानों, उत्पादक समूहों और बड़े खरीदारों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि कृषि उत्पादों की सीधी और पारदर्शी मार्केटिंग को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मार्केटिंग विशेषज्ञों के साथ-साथ एपीएमसी ( के अधिकारी गेस्ट लेक्चरर के रूप में किसानों को मार्गदर्शन देंगे।

सम्मेलन में Reliance Fresh, Big Basket, Be-Nut, HFn जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, एफपीओ , स्वयं सहायता समूहों और महिला उत्पादकों की भागीदारी रहेगी। इस दौरान किसानों को ‘इंटेलिजेंट मार्केटिंग’ की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे बाजार की वास्तविक मांग, गुणवत्ता मानकों और सही समय पर बिक्री की रणनीति समझ सकें। इससे किसानों का शोषण रुकने के साथ-साथ उन्हें अपने उत्पादों के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। साथ ही यह सम्मेलन युवाओं को खेती को उद्यमिता के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे कृषि क्षेत्र में आय और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *