भाजपा प्रवक्ता विवेक शर्मा का सरकार पर तीखा हमला, आर्थिक नीतियों को बताया जनता के साथ धोखा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने हिमाचल सरकार की आर्थिक नीतियों और युक्तिकरण के नाम पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल रही है और खाली पदों को समाप्त कर बेरोजगारी बढ़ा रही है।शर्मा ने सवाल उठाया कि 45 से अधिक चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के पद खाली हैं, जबकि प्रशासनिक अधिकारी विशेष सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने PWD और जल शक्ति मंत्रालयों में भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए।उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों को एक सेवा विभाग बनाने और मंत्रियों की संख्या 12 से घटाकर 6 करने की मांग की। उनका कहना था कि स्कूलों और अस्पतालों को बंद करना युक्तिकरण नहीं, मंद बुद्धिकरण है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कहा कि छोटे कर्मचारियों को अपने बच्चों की फीस के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है, जबकि IAS अधिकारियों की पत्नियां सरकारी गाड़ियों में सब्जियां खरीद रही हैं।उन्होंने बजट सत्र में मंत्रालयों के युक्तिकरण की योजना पेश करने और जनता के टैक्स के पारदर्शी उपयोग की मांग की। शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो जनता आंदोलन करेगी।
byte भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *