आज दिनांक 16 जून 2025 को भाजपा ग्रामीण मंडल सोलन द्वारा “विकसित भारत संकल्प सभा” का भव्य आयोजन सामुदायिक भवन द्राँह में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री राजीव सैजल उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों के सुशासन, विकास, और राष्ट्रवाद आधारित कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा जनता के समक्ष प्रस्तुत किया।
राजीव सैजल ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तैयार “विकसित भारत रोडमैप” की जानकारी साझा की और कहा कि आज देश आर्थिक, रक्षा, डिजिटल और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने की। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेश कश्यप, पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा कुमारी शीला, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष व बीडीसी वाइस चेयरमैन श्री लक्ष्मी दत्त ठाकुर, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, मंडल महामंत्री विजय ठाकुर, उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर व जीतेंद्र शर्मा, प्रवक्ता सुनील ठाकुर, बघाट बैंक के पूर्व महामंत्री संजीव सूद, वरिष्ठ कार्यकर्ता इंद्र सिंह मेहता, कांती स्वरूप शर्मा, गणेश शर्मा, बलबीर, युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र सनी, अर्जुन, संतोष भारद्वाज सहित स्थानीय पंचायत प्रधान जयवंती और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभा में स्थानीय जनता ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, और मोदी सरकार की नीतियों पर विश्वास जताया।