भाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, ठेकेदारों के भुगतान में देरी का लगाया

आरोप” भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र ठाकुर कूनपुरी ने सोलन में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर विकास कार्यों को ठप करने और ठेकेदारों के भुगतान में देरी करने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने प्रदेश में वित्तीय संकट को लेकर राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की। सोलन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र ठाकुर कूनपुरी ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार के 25 महीनों के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान है, लेकिन सबसे ज्यादा संकट लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों को झेलना पड़ रहा है। सरकार ने उनसे 800 करोड़ रुपये के विकास कार्य तो करवा लिए, लेकिन अब भुगतान में आनाकानी कर रही है।
“प्रदेश में वित्तीय संकट गहराता जा रहा है। ठेकेदारों ने साहूकारों और बैंकों से ऋण लेकर विकास कार्य पूरे किए, लेकिन अब सरकार उनका  भुगतान नहीं कर रही। इससे ठेकेदार ब्याज तले दबते जा रहे हैं, मजदूरों और आपूर्तिकर्ताओं को देने के लिए उनके पास धन  नहीं बचा है । जो पैसा केंद्र सरकार से हिमाचल के विकास के लिए आ रहा है, उसे अन्य मदों में खर्च किया जा रहा है। प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। महामहिम राज्यपाल को इस वित्तीय संकट का संज्ञान लेना चाहिए और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करनी चाहिए।” बाइट 1: देवेंद्र ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) देवेंद्र ठाकुर के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है। अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *