आज शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तंज कसा था कि वह अपने होली लॉज से जुड़े नेताओं को ठिकाने पर लगा रहे है। इस पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अमन सेठी ने मीडिया के माध्यम से पलट वार किया और कहा कि ठिकाने लगाने की परंपरपरा भारतीय जनता पार्टी में है। जिसमें भाजपा नेता एक दुसरे को ठिकाने लगाते रहते है। अमन ने कहा कि ठिकाने लगाने के कई उदाहरण भाजपा में स्पष्ट देखे जा सकते है लेकिन कांग्रेस में आज तक यह परम्परा न आरम्भ हुई है और न भविष्य में होगी।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अमन सेठी ने कहा कि पूर्व मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने आप प्रेस वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस नेताओं को ठिकाने लगा रहे है लेकिन वह स्पष्ट करना चाहते है कि यह कुरीति केवल भाजपा में है वह अपने नेताओ को समय समय पर ठिकाने लगाते रहते है। जैसे कोरोना समय में जयराम ठाकुर ने विधान सभा अध्यक्ष राजीव बिंदल को ठिकाने लगाया था। हाल ही में सांसद अनुराग ठाकुर को कोई मंत्री पद न दे कर उन्हें ठिकाने लगा दिया। तो यह परम्परा केवल भाजपा में है। बेहतर होगा कि जयराम ठाकुर अपने संगठन पर केंद्रित रहें क्योंकि नेता विपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भी भाजपा एक दुसरे को ठिकाने लगाने के लिए तैयार है।
भाजपा में है नेताओं को ठिकाने लगाने की परम्परा कांग्रेस प्रवक्ता अमन सेठी ने जयराम पर कसा तंज
