सोलन में पानी के दाम का मुद्दा कांग्रेस की नगर निगम पर भारी पड़ चुका है। पानी के दामों को लेकर आज भाजपा ने विशाल प्रदर्शन किया। सोलन शहरी मंडल स्तर पर होने वाली इस पहली रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ख़ास बात यह है कि इस प्रदर्शन में शहर वासियो का भी भाजपा को भारी समर्थन मिला। यह रैली इस लिए आयोजित की जा रही है क्योंकि भाजपा पार्षदों का मानना है कि जल्द ही नगर निगम पानी का बिल चार गुणा कर सकती है क्योंकि आईपीएच ने नगर निगम से चार गुणा बिल वसूलना आरम्भ कर दिया है। यह रैली शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कश्यप ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम की सत्ता हथियाने के लिए फ्री पानी देने का वादा जनता से किया था। लेकिन अब वह पानी के बिलों को चार गुणा करना चाहती है। जो वह होने नहीं देंगे। उन्होने सोलन की जनता को बताने के लिए इस रैली का आयोजन किया है कि वह कांग्रेस नेताओं की असलियत को पहचाने और उसकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उनका साथ दें और उन्हें करारा जवाब दें। बाइट राजेश कश्यप
अब कांग्रेस सोलन में पानी के दामों को नहीं बढ़ाती है तो भी उसे लाभ होने वाला नहीं है क्योंकि उसका श्रेय भाजपा लेने को तैयार बैठी है और अगर बढ़ाती है तो लाभ से ज़्यादा नुक्सान कांग्रेस का आने वाले समय में होना तह माना जा रहा है क्योंकि इसी वर्ष नगर निगम के चुनाव है। लेकिन दोनों ही सूरतों में भाजपा का लाभ तह है।
भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस नगर निगम पर पड़ सकता है भारी सोलन में पानी के दामों को लेकर भाजपा ने किया विशाल प्रदर्शन
![](https://startoday.in/wp-content/uploads/2025/02/Snapshot_26-1.png)