ठियोग बीडीसी पर भाजपा का कब्जा, पूनम बनीं अध्यक्ष, लेखराज चौहान उपाध्यक्ष

ठियोग: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ठियोग बीडीसी (ब्लॉक विकास समिति) में जीत हासिल करते हुए अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। भाजपा समर्थित पूनम को अध्यक्ष और लेखराज चौहान को उपाध्यक्ष चुना गया है। कुल 22 सदस्यों के समर्थन से यह जीत सुनिश्चित हुई।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और संगठन महामंत्री (झारखंड) ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

भाजपा की इस जीत को ठियोग क्षेत्र में संगठन की मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला।