सोलन में सड़कों की बदहाली पर भाजपा का हल्ला बोल, शैलेंद्र गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा

सोलन में सड़कों की खराब स्थिति और कथित सत्ता के दुरुपयोग को लेकर भाजपा  ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता  ने कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान सोलन की जनता से मुफ्त कूड़ा उठाने और मुफ्त पानी देने के वादे किए गए थे, लेकिन अब लोगों के घरों में भारी-भरकम बिल पहुंच रहे हैं। उन्होंने इसे जनता के साथ विश्वासघात बताया। गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल  l पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर की सड़कों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नहीं दिख रही।अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि ‘स्पार टू सोलन’ मार्ग पर भाजपा के धरने के बाद केवल दो दिन काम चला और पिछले दस दिनों से काम बंद पड़ा है। शांति बाईपास की बदहाली के कारण राजगढ़ की ओर जाने वाला ट्रैफिक अब शहर के बीच से गुजर रहा है, जिससे सोलन  में जाम की स्थिति बन रही है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी द्वारा अपने गांव में मिट्टी डालने पर एफआईआर दर्ज करना सत्ता का दुरुपयोग है। उन्होंने चेतावनी दी कि 11 तारीख को भाजपा की मासिक बैठक में इन मुद्दों पर आगे की रणनीति और आंदोलन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *