जिसने पूरे शहर को सहमाने पर मजबूर कर दिया है। राजगढ़ रोड की नाली में पालतू पशु की बड़ी-बड़ी हड्डियां मिलने से स्थानीय लोग डर और गहरी चिंता में डूब गए हैं। यह सवाल पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का शक है कि आसपास के रेस्टोरेंट, ढाबों या होटलों से यह हड्डियां फेंकी गई हो सकती है । क्या इन जगहों पर कुछ गलत हो रहा है जो देवभूमि की पवित्रता को कलंकित कर सकता है? कुछ लोगों का मानना है कि यह हड्डियां आवारा कुत्तों द्वारा यहां लाई गई हो सकती हैं, लेकिन इस आशंका को नकारा नहीं जा सकता कि यह किसी गहरी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है! क्या शहर के बीचों-बीच कुछ ऐसा हो रहा है जो कानून और नैतिकता के खिलाफ है? स्थानीय लोगों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में डर और बेचैनी का माहौल बना दिया है। आखिर यह हड्डियां किस पशु की हैं क्या इसके पीछे कोई बड़ा रहस्य छिपा है