भारतीय जनता पार्टी कसौली मंडल की बैठक मनसा माता मंदिर में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल विशेष रुप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान दो सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। भाजपा कसौली में 107 बूथों पर 20000 से अधिक सदस्य बनाएगी। इसमें सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी।
