सोलन के मॉल रोड पर स्थित श्री कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। सुबह तीन बजे से ही मंदिर में भजन कीर्तन आरम्भ हो चुके थे। भगवान श्रीकृष्ण को झूले में विराजमान किया गया है। सोलन शहर के ऐतिहासिक मंदिरों में से एक कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का त्यौहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। देर रात तक इस मंदिर में भारी संख्या में भक्त आएँगे और भगवान श्री कृष्ण के गुणगान करेंगे।
इस मौके पर मंदिर के पुजारी बृजेश महानुभाव ने बताया कि मंदिर में सुबह तीन बजे से भजन कीर्तन चल रहा है। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे। अब भगवान कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही है। जिसमें शाम से रात बारह बजे तक भगवान कृष्ण के भजनों को गाया जाएगा . उन्हें झूले में झूला कर उन्हें भोग लगाया जाएगा। भक्त अपने सामर्थ्य के हिसाब से उन्हें फल फूल का प्रसाद लगा रहे है। जिसे भक्तों में वितरित किया जा रहा है। वह इस मौके पर सभी शहर और प्रदेश वासियों के मंगल भविष्य की कामना करते हैं
