र्य समाज की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 10 और 11 मई को सोलन के कोठों-जटोली स्थित कला केंद्र में राज्य स्तरीय आर्य महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आर्य प्रतिनिधि सभा, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष प्रबोध चंद्र सूद ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह सम्मेलन वैदिक संस्कृति, सामाजिक समरसता और युवा चेतना को सशक्त करने का माध्यम बनेगा।
अध्यक्ष प्रबोध चंद्र सूद ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, सांसद अनुराग ठाकुर तथा स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल मुख्य अतिथि होंगे। स्वामी विदेह योगी के मार्गदर्शन में प्रतिदिन महायज्ञ होगा। भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, वेद-पुस्तकों की प्रदर्शनी, स्थानीय उत्पादों का विक्रय और ब्राह्म यज्ञ सम्मेलन की विशेषताएं होंगी। उन्होंने बताया कि गुरुकुल, डीएवी स्कूलों व आर्य समाज संस्थाओं के विद्यार्थी यज्ञ व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन में दिल्ली व राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी भाग लेंगे। सूद ने सभी से इस वैदिक महोत्सव में भाग लेने की अपील की।
बाइट अध्यक्ष प्रबोध चंद्र सूद ने