सेब सीज़न अब अंतिम दौर में, सोलन व परवाणू मंडियों में 3 अरब से अधिक का व्यापार

सोलन। एपीएमसी सोलन के चेयरमैन रोशन ठाकुर के अनुसार इस वर्ष का सेब सीज़न अब लगभग समाप्ति की ओर है। उन्होंने बताया कि फिलहाल केवल किन्नौर से आने वाले कुछ सेब ही मंडियों में पहुँच रहे हैं। सोलन में कुछ गिने-चुने आढ़ती अब किन्नौर के सेब की खेप प्राप्त कर रहे हैं, जबकि परवाणू (परमानू) मंडी में भी केवल एक-दो आढ़ती ही इनका व्यापार कर रहे हैं। रोशन ठाकुर ने जानकारी दी कि एपीएमसी सोलन और परवाणू से प्राप्त आँकड़ों के अनुसार, इस सीज़न में अब तक सोलन मंडी में कुल 19,46,291 सेब के बॉक्स पहुँचे हैं, जिनसे लगभग ₹2,04,15,55,550 (दो अरब चार करोड़ पंद्रह लाख पचपन हजार पाँच सौ पचास रुपये) का व्यापार हुआ है। वहीं परवाणू मंडी में 9,94,267 बॉक्स दर्ज किए गए हैं, जिनका कुल व्यापार ₹1,04,18,80,350 (एक अरब चार करोड़ अठारह लाख अस्सी हजार तीन सौ पचास रुपये) के आसपास रहा। दोनों मंडियों के आँकड़ों को मिलाकर इस सीज़न में कुल 29,36,558 बॉक्स सेब की आमद रही है। इससे सम्मिलित रूप से लगभग ₹3,08,33,85,900 (तीन अरब आठ करोड़ तैंतीस लाख पचासी हजार नौ सौ रुपये) का कारोबार दर्ज किया गया। ठाकुर ने बताया कि सीज़न के अंत तक यह आँकड़ा मामूली रूप से और बढ़ सकता है।बाइट रोशन ठाकुर