पशुपलान विभाग ने सोलन में मनाया जीव जंतु कल्याण दिवस सोलन में आज  पशुपालन विभाग ने जीव जंतु कल्याण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस मौके पर अहसास संस्था के सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे। इस दिवस का उद्देश्य शहर वासियों में जीव जंतु  के कल्याण के प्रति  जागरूकता बढ़ाना था। यह जानकारी पशु चिकित्स्क  डॉक्टर संदीप खिमटा            ने मीडिया को दी।  इस मौके पर लोगों को रेबीज़ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी और उन्हें बताया कि रेबीज़ को कैसे रोका जा सकता है।  जो भी लोग अपने घर में  शावक पालते है उन्हें क्या सावधानियां रखनी है इस बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
पशु चिकित्स्क  डॉक्टर संदीप खिमटा     ने बताया कि  जीव जंतु कल्याण दिवस पर उनके द्वारा कुत्तों की स्टरलाइजेशन की ताकि उनकी बढ़ती संख्या पर नियंत्रण किया जा सके।  साथ ही उन्हें रेबीज़ का इंजेक्शन भी लगाया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि आज करीबन 25 कुत्तों का स्टरलाइजेशन किया जाएगा।  उन्होंने बताय कि समय समय पर उनके विभाग द्वारा इस तरह के कैम्प लगाए जाते है।  जिसमें उन्हें एनजीओ का भी सहयोग मिल रहा है।  उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें समाज का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक वह अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर पाएंगे।