आपदा में मानवता की मिसाल: उपायुक्त कार्यालय सोलन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने आगे बढ़कर सीएम राहत कोष में दिए ₹61,000

आपदा के समय जब पूरा प्रदेश कठिन हालातों से जूझ रहा है, तब उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश ने मानवता और सेवा भावना का परिचय देते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। मंडी, कुल्लू और अन्य जिलों में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के चलते कई परिवारों के घर उजड़ गए, जीवन प्रभावित हुआ और जनहानि भी हुई। ऐसे संकट की घड़ी में अधिकारी और कर्मचारी अपने सामाजिक दायित्व को समझते हुए एकजुट होकर पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।

 

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र चौहान ने बताया कि कर्मचारियों और अधिकारियों ने मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए ₹61,000 की सहायता राशि एकत्रित की, जिसे उपायुक्त महोदय को चेक के रूप में सौंपा गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में आपदा आई है और वहां के नागरिकों को सहायता की आवश्यकता है जिसके मध्य नज़र सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने धन एकत्र किया और आज वह उपायुक्त को चेक के माध्यम से सौंपा गया। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक योगदान नहीं है, बल्कि कर्मचारियों द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाने का प्रतीक है। यह पहल न केवल संवेदनशीलता का उदाहरण है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देती है कि सरकारी कर्मचारी सिर्फ दफ्तर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आपदा के समय समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। ऐसे सामूहिक प्रयास हिमाचल के पुनर्निर्माण में प्रेरणा बनकर सामने आते हैं।

बाइट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र चौहान