अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  ने सोलन में आयोजित की मैराथन : ऋतिक ठाकुर 

विद्यार्थी परिषद  सोलन द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस  पर राष्ट्रीय युवा दिवस   युवा पखवाड़ा के रूप में  मनाया जाता है।  आज सोलन के ठोड़ो मैदान में इस पखवाड़े के अंतिम दिन मैराथन दौड़ का आयोजन करवाया गया।  जिसमें युवक युवतियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर युवाओं को  स्वामी विवेकानंद  द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया।  सभी युवाओं को बिना किसी भेद भाव के एक जुटता से रहने के लिए प्रेरित भी किया गया।  सभी ने स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाए रास्ते पर चलने की शपथ भी ली।

अधिक जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन नगर  सह मंत्री  ऋतिक ठाकुर  ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  द्वारा युवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।  यह आयोजन खेलो भारत के तहत किया जा रहा है।  एक सप्ताह के भीतर उनके द्वारा कई आयोजन किए गए है जिसके समापन पर आज मैराथन का आयोजन किया गया।  जिसमें युवक युवतियां बढ़चढ़ कर भाग ले रही है।