जश्न-ए-आगाज़ IEC में हरप्रीत देओल की गायकी ने बांधा समां, विद्यार्थियों ने जमकर किया डांस

आईईसी यूनिवर्सिटी में रंगारंग सांस्कृतिक समारोह का आयोजन, दून विधायक राम कुमार चौधरी रहे मुख्य अतिथि; आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. अशोक कुमार
पुरी एवं रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता ने दी शुभकामनाएं
बद्दी, 26 नवंबर। आईईसी यूनिवर्सिटी, बद्दी में बुधवार को ‘जश्न-ए-आगाज़’ कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य और गीत-संगीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं स्वागत समारोह के साथ
हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राम कुमार चौधरी उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री ललित कुमार एवं श्री विजयपाल (सदस्य,
HPPERC), श्री करमबीर सैनी (कमिश्नर, राज्य मानवाधिकार आयोग, हरियाणा), सरपंचों एवं विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने भी समारोह में शिरकत की।
समारोह का विशेष आकर्षण गायक हरप्रीत देओल की शानदार गायकी रही। उन्होंने अपनी मधुर आवाज और जोशीले गीतों से ऐसा समां बांधा कि पूरा विश्वविद्यालय परिसर
उत्साह से झूम उठा। हरप्रीत देओल की प्रस्तुति पर विद्यार्थियों ने जमकर डांस किया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। उनकी गायकी ने समारोह को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें मनमोहक नृत्य, गीत-संगीत और अन्य आकर्षक कार्यक्रम शामिल रहे। विद्यार्थियों की प्रतिभा और
उत्साह ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. अशोक कुमार पुरी एवं रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि
इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम
विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी कला एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।
‘जश्न-ए-आगाज़’ का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन, उत्साह और सांस्कृतिक एकता का यादगार अवसर बना। पूरे कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर संगीत, तालियों  और विद्यार्थियों के उत्साह से गूंजता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *