सोलन में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन, 24 नवंबर को मुख्य आयोजन में शामिल होने की अपील

सोलन। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व (गुरुपुरब) के उपलक्ष्य में सोलन में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में शहर की विभिन्न गुरुद्वारा साहिब की संगतों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों का स्मरण करते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया।
गुरुद्वारा सिंह सभा अपर बाजार, सोलन के उपप्रधान एचएस आहूजा ने समस्त संगत को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए बताया कि 24 नवंबर, मंगलवार को गुरुपुरब के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में मुख्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने संगत से अपील की कि सभी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर शीश नवाएं और गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका मूल संदेश ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ अर्थात मेहनत की कमाई करना, ईश्वर का नाम जपना और मिल-बांटकर खाना है। गुरु जी ने अपने जीवन के लगभग 20 से 22 वर्ष विभिन्न क्षेत्रों की यात्राएं कर लोगों को सत्य, समानता और मानवता का मार्ग दिखाने में बिताए।
आहूजा ने गुरु जी के जन्मस्थान ननकाना साहिब के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पहले इस स्थान को राय भोई दी तलवंडी के नाम से जाना जाता था। गुरु जी की बहन बेबे नानकी उनकी पहली शिष्या बनीं, जबकि राय बुलार भट्टी साहब भी उनके अनुयायी थे। बाद में यह स्थान ननकाना साहिब के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
उन्होंने भारत सरकार से वाघा बॉर्डर को खुला रखने की अपील करते हुए कहा कि सिख संगत को ननकाना साहिब सहित अन्य ऐतिहासिक गुरुधामों के खुले दर्शन करने और वहां आने-जाने की सुविधा मिलनी चाहिए। BITE – गुरुद्वारा सिंह सभा अप्पर बाजार उप प्रधान एच एस आहूजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *