सोलन। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित 17वीं सीनियर वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की खिलाड़ी निहारिका राणा ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। 4 से 9 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 70 देशों और छह महाद्वीपों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। निहारिका की इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चौहान बासु (पूर्व एडीपीओ, शिक्षा विभाग) ने खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ी को बधाई दी।
अशोक चौहान बासु ने बताया कि विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में पदक हासिल करना हिमाचल के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि निहारिका ने अपने प्रदर्शन से प्रदेश की खेल प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ी के अभिभावकों, प्रशिक्षकों और एसोसिएशन के प्रयासों को दिया।
उन्होंने बताया कि हिमाचल में कुराश खेल के संस्थापक वीरेंद्र धोटा भी इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं तकनीकी अधिकारी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ खिलाड़ियों का मार्गदर्शन भी किया।
अशोक चौहान बासु ने एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष टीएस नेगी, उपाध्यक्ष पंकज धोटा, कोषाध्यक्ष हरदेव नेगी और तकनीकी निदेशक धनीराम के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए आभार जताया।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से कुराश खेल को प्रदेश के तीन प्रतिशत खेल कोटे में शामिल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कुराश एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का हिस्सा है। इसे खेल कोटे में शामिल करने से खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और युवाओं का इस खेल के प्रति रुझान बढ़ेगा।
हिंदी शीर्षक ही रखेंअंग्रेजी उपशीर्षक हटाएंसमाचार को संक्षिप्त करें
सोलन: विश्व कुराश चैंपियनशिप में निहारिका राणा ने जीता कांस्य पदक, हिमाचल का बढ़ाया मान