सोलन। शहर के चौक बाजार में वर्मा सन्स (वर्मा ज्वेलर्स) ने अपने दूसरे स्टोर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक दिनेश वर्मा और उनकी पत्नी आरूषी वर्मा ने नए स्टोर, त्योहारी ऑफर्स और विशेष ज्वेलरी कलेक्शन के बारे में जानकारी साझा की।
दिनेश वर्मा ने हिमाचल प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोलन में दूसरे स्टोर की शुरुआत तीन पीढ़ियों की मेहनत, शुद्धता और ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नए स्टोर के माध्यम से ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन और गुणवत्ता के साथ बेहतर खरीदारी का अनुभव उपलब्ध करवाना संस्थान का उद्देश्य है। इससे ग्राहकों को ज्वेलरी की खरीदारी के लिए नए विकल्प भी मिलेंगे।
आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए संस्थान की ओर से विशेष इनॉग्रल ऑफर भी शुरू किए गए हैं। दिनेश वर्मा ने बताया कि प्रत्येक खरीदारी पर ग्राहकों को सुनिश्चित उपहार दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त लकी ड्रॉ योजना के माध्यम से ग्राहकों को आकर्षक इनाम जीतने का अवसर भी मिलेगा।
इस मौके पर आरूषी वर्मा ने विशेष ज्वेलरी कलेक्शन ‘रुद्रानी-2 : द क्वीन ज्वेलरी कलेक्शन’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कलेक्शन महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की भावना को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं की पसंद और व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए आकर्षक डिजाइन उपलब्ध करवाना है।
आरूषी वर्मा के अनुसार, प्रसिद्ध कथावाचक एवं प्रेरक वक्ता जया किशोरी ने भी स्टोर का दौरा किया और ‘रुद्रानी-2’ कलेक्शन की सराहना की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी इस पहल और ज्वेलरी डिजाइनों में रुचि दिखाई।
वर्मा सन्स के दूसरे स्टोर की शुरुआत से शहर के ग्राहकों को आधुनिक ज्वेलरी डिजाइन और खरीदारी के नए विकल्प उपलब्ध होंगे। संस्थान को उम्मीद है कि त्योहारी ऑफर्स और नए कलेक्शन को ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद मिलेगा।