श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सोलन स्थित श्री कृष्ण मंदिर वृद्धाश्रम ट्रस्ट की ओर से जन्माष्टमी की छठी के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर ट्रस्ट के संचालक नरेंद्र मुनि महानवा ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष छठी के अवसर पर भंडारा आयोजित किया जाता है। इस बार कार्यक्रम दो-चार दिन बाद आयोजित किया गया, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसमें शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर सकें।
उन्होंने बताया कि इसी दिन जय कृष्ण पंथ के प्रवर्तक सर्वज्ञ चक्रधर स्वामी जी का अवतार दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर दोनों धार्मिक पर्वों को एक साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
नरेंद्र मुनि महानवा ने बताया कि इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की अपेक्षा इस बार अधिक संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों में भगवान श्री कृष्ण के प्रति गहरी आस्था और भक्ति भाव देखने को मिला। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। BITE – नरेंद्र मुन्नी संचालक कृष्ण मंदिर सोलन
सोलन : श्री कृष्ण मंदिर में छठी का भंडारा, सर्वज्ञ चक्रधर स्वामी जी का अवतार दिवस मनाया