कुल्लू जिले की ग्रीन वैली जावन के बागवान प्रशाम ठाकुर ने इस वर्ष सेब की फसल और सोलन मंडी के अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से सोलन मंडी स्थित एस मेहता फ्रूट कंपनी की शॉप नंबर 145 में अपने सेब बेच रहे हैं। उनके अनुसार यहां किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलता है और आढ़ती भी स्वयं बागवान होने के कारण किसानों की समस्याओं को अच्छी तरह समझते हैं।
प्रशाम ठाकुर ने बताया कि इस बार उन्होंने रॉयल सेब की 92 पेटियां मंडी में बेची हैं। उन्होंने कहा कि सेब का रंग और आकार अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने के कारण उनकी खेप कम कीमत पर बिकी। यदि गुणवत्ता बेहतर होती तो यही सेब 3700 रुपये प्रति पेटी तक बिक सकता था। उन्होंने बताया कि इस समय अच्छी गुणवत्ता वाले सेबों को बाजार में बेहतर दाम मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष मौसम की बेरुखी का असर सेब उत्पादन पर साफ दिखाई दिया। सर्दियों में पर्याप्त ठंड और बर्फबारी नहीं होने से चिलिंग आवर्स पूरे नहीं हो सके। वहीं समय पर बारिश नहीं होने से बागानों में नमी की कमी रही, जिससे निचले और मध्य क्षेत्रों में सेब की पैदावार काफी घट गई। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उत्पादन अपेक्षाकृत बेहतर रहा है।
प्रशाम ठाकुर ने बताया कि कुल उत्पादन कम होने के कारण इस समय बाजार में सेब की मांग अधिक है और किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। उन्होंने अन्य बागवानों से भी अपील की कि वे अपनी उपज सोलन मंडी की शॉप नंबर 145 में लाकर उचित मूल्य प्राप्त करें।
सोलन मंडी में कुल्लू के बागवानों को मिल रहे अच्छे दाम, मौसम की मार से घटी सेब की पैदावार