सोलन : इन्नर व्हील क्लब सोलन ने जरूरतमंद महिलाओं की सहायता कर निभाया सामाजिक दायित्व

इन्नर व्हील क्लब सोलन समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। क्लब द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद परिवारों, स्कूली बच्चों और महिलाओं की सहायता के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में क्लब ने रविवार को जरूरतमंद महिलाओं को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं भेंट कर उनकी सहायता की, ताकि बरसात के मौसम में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
कार्यक्रम में नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने क्लब की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन्नर व्हील क्लब वर्षों से निस्वार्थ भाव से पीड़ित मानवता की सेवा कर रहा है। समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना एक सराहनीय कार्य है, जो अन्य सामाजिक संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
महापौर ने कहा कि समाज में ऐसे सेवा कार्यों की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है। यदि सभी सामाजिक संस्थाएं और सक्षम लोग इसी प्रकार आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें, तो अनेक परिवारों का जीवन आसान बनाया जा सकता है। उन्होंने क्लब के सदस्यों से भविष्य में भी इसी समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।
इन्नर व्हील क्लब की पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब आगे भी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करना है।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्याएं, गणमान्य नागरिक तथा लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने क्लब द्वारा दी गई सहायता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से उन्हें कठिन समय में बड़ी राहत मिलती है।
बाइट: सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *