सोलन मंडी में फसलों की आवक तेज: मटर, लहसुन और बीन के मिल रहे अच्छे दाम

APMC सोलन के सचिव राघव सूद ने मंडी में फसलों की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि इस सीजन में अब तक लगभग 18,000 क्विंटल मटर की आवक हो चुकी है, जिसका अधिकतम भाव ₹50 प्रति किलो तक रहा है। लहसुन की आवक में भी प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है और अब तक 6,200 क्विंटल लहसुन का व्यापार किया जा चुका है। सचिव ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार लहसुन के दाम अधिक मिल रहे हैं, जो आज ₹160 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गए। इसके अलावा, पिछले एक सप्ताह से बीन की आवक भी शुरू हो गई है, जिसके तहत 1,700 क्विंटल बीन की बिक्री ₹75 प्रति किलो के अधिकतम भाव पर हुई है।
स्थानीय टमाटर की आवक के बारे में राघव सूद ने कहा कि फिलहाल इसकी मात्रा कम है, लेकिन अगले महीने से मंडी में स्थानीय टमाटर की आवक बढ़ने की पूरी संभावना है। उन्होंने किसानों से यह भी आह्वान किया कि वे मंडी में अपनी फसल लाने से पहले उसकी अच्छी तरह से ग्रेडिंग जरूर करें। सचिव के अनुसार, यदि किसान अपने उत्पाद को वर्गीकृत और उच्च गुणवत्ता के साथ लाते हैं, तो उन्हें मंडी में उनके उत्पाद के उत्तम और सही दाम प्राप्त हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *