सोलन विकासखंड पंचायत चुनाव: 112 प्रधान प्रत्याशी मैदान में, दो पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं

सोलन विकासखंड में पंचायत चुनावों को लेकर चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। खंड विकास अधिकारी (BDO) Manjula Kanwar द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए 112 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि उप-प्रधान पद के लिए 110 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, 39 पंचायतों में वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 282 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
BDO मंजुला कंवर ने बताया कि सोलन विकासखंड की भोजन नगर और धार बखूना पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। इन पंचायतों में सभी प्रतिनिधियों का चयन सर्वसम्मति से होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला परिषद हॉल में लगभग 170 महिला शिक्षकों को मतपत्र तैयार करने और लिखने के कार्य में लगाया गया है। प्रशासन का प्रयास है कि तय समय से पहले सभी चुनावी सामग्री तैयार कर ली जाए ताकि चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी भी मतदान कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *