सोलन नगर निगम चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया। जोगेन्द्रा बैंक के चेयरमैन एवं वरिष्ठ एडवोकेट मुकेश शर्मा ने वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस प्रत्याशी ईश्वर दत्ता के समर्थन में जनसंपर्क करते हुए विपक्ष और पूर्व जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व पार्षद उषा ने कांग्रेस में रहते हुए भाजपा के साथ मिलकर नगर निगम को अस्थिर करने का प्रयास किया। डिप्टी मेयर चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को उन्होंने जनता के साथ विश्वासघात बताते हुए कहा कि इसी कारण पार्टी ने इस बार नया चेहरा मैदान में उतारा है। शर्मा ने कहा कि जनता अब “गद्दारी” करने वालों को जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
मुकेश शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विकास तभी संभव है जब प्रदेश में जिस पार्टी की सरकार हो, उसी पार्टी का पार्षद चुना जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के रहते कांग्रेस पार्षदों को प्राथमिकता मिलेगी और वार्डों का तेज़ी से विकास होगा। वार्ड 12 से कांग्रेस प्रत्याशी ईश्वर दत्ता को उन्होंने पढ़ा-लिखा, संघर्षशील और गरीब परिवार से निकला युवा बताते हुए “आम आदमी की आवाज़” करार दिया। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu सीमित संसाधनों के बावजूद जनहित की योजनाएं चला रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम के सभी 17 वार्डों में कांग्रेस को भारी समर्थन मिल रहा है और वार्ड 12 में ईश्वर दत्ता बड़ी जीत दर्ज करेंगे।
Byte- मुकेश शर्मा
सोलन: इश्वर दत्ता को बताया ‘आम आदमी की आवाज़’, कांग्रेस की जीत का मुकेश शर्मा ने किया दावा