सोलन: वार्ड नंबर-1 को विकास में नंबर वन बनाने का संकल्प, अर्चना ठाकुर ने खोला चुनावी कार्यालय

सोलन नगर निगम चुनावों के बीच वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी अर्चना ठाकुर ने शुक्रवार को अपने चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड के विकास को प्राथमिकता देने और जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
कार्यालय उद्घाटन के दौरान अर्चना ठाकुर ने कहा कि वार्ड में पानी की समस्या, सीवरेज व्यवस्था की बदहाली, टूटी सड़कें और नालियों की खराब स्थिति लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि चुने जाने पर इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड नंबर-1 को विकास के मामले में “नंबर वन” बनाना है। इसके तहत बुजुर्गों के लिए पार्क और टहलने की उचित व्यवस्था विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही पेयजल व्यवस्था को भी सुचारू बनाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिल सके।
अर्चना ठाकुर ने विश्वास जताया कि देवघाट सहित पूरे वार्ड की जनता उन्हें समर्थन और आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि लोग अब बदलाव चाहते हैं और विकास के नए विकल्प की ओर देख रहे हैं। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वे वार्ड के हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से उठाकर उनका समाधान करवाने का प्रयास करेंगी।
Byte- सोलन वार्ड नंबर 1 की कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *