सोलन: नगर निगम चुनावों के बीच वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस ने अपनी चुनावी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस प्रत्याशी अंकुश सूद के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और संजय शांडिल की मौजूदगी में हुआ, जिससे साफ संकेत मिला कि यह सीट कांग्रेस के लिए अहम मानी जा रही है। इस मौके पर प्रत्याशी ने दावा किया कि पूर्व पार्षद ईशा पराशर के कार्यकाल में वार्ड के 60 फीसदी हिस्से को सीसीटीवी निगरानी में लाया गया था और अब लक्ष्य पूरे वार्ड को सीसीटीवी कवरेज में लाने का है।
प्रत्याशी अंकुश सूद ने वार्ड के लिए ‘वॉकिंग स्ट्रीट’ जैसी नई योजना का भी ऐलान किया, जहाँ लोग सुबह की सैर के साथ भक्ति संगीत का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि अब विकास सिर्फ सड़क, नाली और पानी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वार्ड को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही सोलन के सुनियोजित विकास के लिए प्रोफेशनल प्लानिंग और विशेषज्ञों की जरूरत पर भी जोर दिया।
सोलन नगर निगम चुनाव: वार्ड-10 में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, स्वास्थ्य मंत्री शांडिल ने खोला चुनावी मोर्चा; CCTV से ‘वॉकिंग स्ट्रीट’ तक बड़े वादे