विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. विवेक लांबा ने पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अप्रैल के अंतिम शनिवार को मनाया जाने वाला यह दिवस इस वर्ष “भोजन और स्वास्थ्य में पशु चिकित्सकों का योगदान” थीम पर आधारित है। डॉ. लांबा ने कहा कि पशु चिकित्सक केवल पशुओं का इलाज ही नहीं करते, बल्कि दूध, मांस और अंडों जैसी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित कर जनस्वास्थ्य की भी रक्षा करते हैं। बीमार पशुओं के उत्पाद लोगों तक न पहुंचें, यह सुनिश्चित करना भी उनकी बड़ी जिम्मेदारी है।
डॉ. लांबा ने बताया कि सोलन पॉलीक्लिनिक में कुत्तों की नसबंदी के लिए विशेष शिविर चलाया जा रहा है, जिसमें अब तक 480 कुत्तों का ऑपरेशन किया जा चुका है। वहीं नालागढ़, अर्की और धर्मपुर क्षेत्रों में एंटी-रेबीज टीकाकरण और बड़े पशुओं के लिए एफएमडी रोग के खिलाफ अभियान भी जारी है।उन्होंने लोगों से विभाग के नसबंदी और टीकाकरण कार्यक्रमों में सहयोग की अपील की।