नई BDO डॉ. मंजुला कंवर ने संभाली कमान, चुनावी तैयारियों में जुटा प्रशासन

सोलन विकास खंड में नई खंड विकास अधिकारी (BDO) डॉ. मंजुला कंवर ने कार्यभार संभालते ही आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि वार्डों और बूथों की सूची जारी कर दी गई है और मतदान केंद्रों का पूरा विवरण भी तैयार है। डीसी सोलन की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि यदि मतदाता सूची या नाम में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो उसे समय रहते ठीक करवा लें।
डॉ. मंजुला कंवर ने कहा कि पंचायती राज चुनाव लोकतंत्र की पहली सीढ़ी हैं और हर नागरिक को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि एआरओ, पोलिंग पार्टियां, ड्यूटी चार्ट और बस रूट की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। सेक्टर अधिकारियों की तैनाती और फील्ड कार्य की योजना भी अंतिम चरण में है। प्रशासन का उद्देश्य निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *