सोलन शहर के देवघाट क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची से जुड़े संवेदनशील मामले ने लोगों को चिंतित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने की कोशिश की गई, हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते समय रहते बड़ी घटना टल गई।
घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारियों ने डीएसपी सोलन को ज्ञापन सौंपकर मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की। संगठन ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है।
विहिप जिला अध्यक्ष देव जैन और मातृ शक्ति प्रतिनिधि सरिता ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों को जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और उन्हें जागरूक करें। साथ ही समाज के प्रत्येक व्यक्ति को भी इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है, ताकि बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
प्रशासन की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। पुलिस द्वारा जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
Byte- सरिता (मातृ शक्ति – विशव हिन्दू परिषद), देव जैन (अध्यक्ष- विशव हिन्दू परिषद जिला सोलन)