सोलन में 10 अप्रैल से श्रीमद् भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान महायज्ञ का आयोजन, नरहरि सेवा समिति ने दी जानकारी

सोलन में हिमाचल नरहरि सेवा समिति द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन कर आगामी श्रीमद् भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान महायज्ञ की विस्तृत जानकारी साझा की गई। समिति के संयोजक बलराज आर्य ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 10 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक दुर्गा भवन, मुरारी मार्केट, माल रोड सोलन में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में परम श्रद्धेय आचार्य श्री कमलकांत शर्मा व्यासपीठ से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करवाएंगे। आयोजन का शुभारंभ कलश यात्रा, पुराण स्वागत एवं कथा प्रवचन के साथ होगा। इसके पश्चात प्रतिदिन मूल पाठ, भजन-कीर्तन, कथा प्रवचन, आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
समापन दिवस पर पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। बलराज आर्य ने बताया कि कलश यात्रा मुरारी मार्केट से आरंभ होकर नगर के विभिन्न मंदिरों और बाजारों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार सहित पहुंचकर कथा श्रवण करें और धार्मिक आयोजन का लाभ प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि नरहरि सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना और संस्कारों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है तथा इस बार भी आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *