सोलन: जिला सोलन में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने विभागीय समीक्षा बैठक में अस्पतालों की गुणवत्ता और संक्रमण नियंत्रण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिलें तथा अस्पतालों में संक्रमण फैलने की किसी भी संभावना को पूरी तरह रोका जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि गर्मियों के मौसम को देखते हुए डायरिया और जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। ओआरएस और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, वहीं ‘क्विक रिस्पांस टीम’ के गठन पर भी जोर दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके। सीएमओ ने जनता से साफ पानी पीने, मौसम के अनुसार सावधानी बरतने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
सोलन में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती: गर्मियों की बीमारियों और संक्रमण नियंत्रण को लेकर सीएमओ के निर्देश