सोलन: हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे पंजाब और हरियाणा के लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के छोटे वाहनों की प्रदेश में एंट्री के लिए विशेष पास बनाए जाएंगे। राज्य कर एवं आबकारी विभाग सोलन की आयुक्त शिल्पा कपिल ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने टोल में बढ़ाई गई दरों को कम कर दिया है और इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
आयुक्त शिल्पा कपिल ने बताया कि हिमाचल सीमा से 5 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पंजाब और हरियाणा के निवासी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को अपने रेजीडेंस प्रूफ के साथ एसडीएम या तहसीलदार कार्यालय में आवेदन करना होगा।यह आवेदन आगे राज्य कर एवं आबकारी विभाग को भेजे जाएंगे, जहां से पात्र लोगों के लिए आई-कार्ड जारी किए जाएंगे।इस पास के लिए 300 रुपए तिमाही और 1000 रुपए वार्षिक शुल्क निर्धारित किया गया है।सरकार के इस फैसले से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवाजाही में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
सोलन: हिमाचल बॉर्डर के पास रहने वालों को राहत: अब पास बनाकर होगी एंट्री, टोल दरें भी घटीं