सोलन में चमकी सफाई व्यवस्था: आउटसोर्सिंग मॉडल बना गेमचेंजर, शिकायतें हुई लगभग शून्य

सोलन: नगर निगम सोलन की सफाई व्यवस्था में अब बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है। निगम की कमिश्नर एकता कपटा ने बताया कि पहले के मुकाबले अब शहर में स्वच्छता सेवाएं कहीं बेहतर हुई हैं। उन्होंने कहा कि पुराने वार्डों में सफाई कार्य आउटसोर्स पर देने के बाद मैनपावर में बढ़ोतरी हुई है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अब इन क्षेत्रों से सफाई से जुड़ी शिकायतें लगभग शून्य हो गई हैं। हालांकि, कभी-कभी कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के समय में थोड़ी देरी पर लोगों की नाराजगी भी देखने को मिलती है, जो लोगों की बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।
कमिश्नर एकता कपटा ने बताया कि वार्ड नंबर 16, जो पहले शिकायतों का केंद्र था, अब पूरी तरह से सुधार की ओर है और यहां की शिकायतें बंद हो गई हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 15, 11 और 3 में भी सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। निगम ने ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ-साथ पुराने सीएलसी कर्मियों को भी तैनात कर बेहतर समन्वय स्थापित किया है। साथ ही, नगर निगम में शामिल किए गए नए क्षेत्रों में भी अब सफाई व्यवस्था में स्पष्ट सुधार देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *