सोलन में बीपीएल चयन का पांचवां चरण शुरू, अब 50 दिन मनरेगा काम करने वाले परिवार भी होंगे पात्र

सोलन: जिला सोलन में बीपीएल ( परिवारों के चयन की प्रक्रिया अब पांचवें चरण में प्रवेश कर गई है। बीडीओ रमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक चार चरणों की चयन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इन चार चरणों के दौरान कुल 10,746 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1,799 परिवारों को बीपीएल सूची के लिए पात्र पाया गया। चरणवार आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में 619, दूसरे में 637, तीसरे में 327 और चौथे चरण में 216 परिवारों का चयन किया गया। अब पांचवें चरण में नए आवेदनों के साथ-साथ पुराने लंबित आवेदनों पर भी विचार किया जाएगा। बीडीओ रमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा जारी नई अधिसूचना के तहत पात्रता नियमों में महत्वपूर्ण ढील दी गई है। अब ऐसे परिवार भी बीपीएल चयन के लिए पात्र होंगे जिनके वयस्क सदस्यों ने पिछले वर्ष मनरेगा के तहत कम से कम 50 दिन कार्य किया हो। पहले यह शर्त 100 दिनों की थी, जिसे बाद में 80 दिन और अब घटाकर 50 दिन कर दिया गया है। पात्र व्यक्ति 12 मार्च तक आवेदन जमा कर सकते हैं, जबकि 12 से 18 मार्च तक आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद 18 मार्च को एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी दस्तावेजों का सत्यापन करेगी और उसी दिन चयनित परिवारों की अधिसूचना जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *