पर्यावरण संरक्षण में सोलन के स्कूल अव्वल, राष्ट्रीय मंचों पर बढ़ाया मान

सोलन के स्कूल पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रहे हैं। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अमरीश शर्मा  ने जिले की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण से जुड़े लगभग हर प्रमुख कार्यक्रम में सोलन अग्रणी भूमिका निभा रहा है।उन्होंने बताया कि दिल्ली में आयोजित ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के 20 विद्यालयों को सम्मानित किया गया, जिनमें से 10 विद्यालय सोलन जिले के हैं। इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश से चुने गए 32 विद्यालयों में से 20 सोलन के ही थे। वहीं बेंगलुरु में आयोजित विप्रो अर्थियन कार्यक्रम में देश के शीर्ष 50 विद्यालयों की सूची में हिमाचल के दो विद्यालय शामिल हुए, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
पर्यवेक्षक अमरीश शर्मा  ने बताया कि स्वच्छ और हरित विद्यालय अभियान के अंतर्गत भी सोलन के विद्यालयों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। लॉरेसं स्कूल l और सरकारी स्कूल स्कोड़ि  को पुनः चयनित किया गया है। जिले के लगभग 100 विद्यालयों ने ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के लिए अपनी रिपोर्ट भेजी है, जिनमें तीन से चार हजार विद्यार्थी सक्रिय रूप से जुड़े हैं।उन्होंने बताया कि इको क्लब की रिपोर्टों का मूल्यांकन कर 5 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी सोलन के विद्यालय प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *