बीपीएल सर्वे के चौथे चरण में बड़ी राहत, 17 फरवरी तक करें आवेदन

सोलन में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। बीपीएल सर्वेक्षण के तीन चरण पूरे होने के बाद अब चौथा चरण शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस चरण में पात्रता नियमों में महत्वपूर्ण छूट प्रदान की है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिल सके।खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि अब ऐसे परिवार भी आवेदन कर सकेंगे जिनके मुखिया में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता है, जबकि पहले यह सीमा 50 प्रतिशत थी। रोजगार की शर्त में भी राहत दी गई है। पहले पिछले वित्तीय वर्ष में 100 दिन कार्य करना अनिवार्य था, जिसे घटाकर 80 दिन कर दिया गया है। यदि परिवार का कमाने वाला सदस्य किसी दुर्घटना या गंभीर बीमारी के कारण बिस्तर पर है, तो वह परिवार भी पात्र माना जाएगा।अब तक 10,746 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से जांच के बाद 1,567 परिवारों का चयन किया गया है। जो पात्र लोग पहले आवेदन नहीं कर पाए, वे 17 फरवरी 2026 तक अपनी ग्राम पंचायत या विकास खंड कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। अंतिम चयन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *