माचल में दिव्यांगों के लिए नई उम्मीद: कंडाघाट में बनेगा मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट l सोलन

हिमाचल प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में कंडाघाट में “उत्कृष्टता केंद्र” की नींव रखी जा चुकी है। यह अत्याधुनिक सुविधा दिव्यांग बच्चों और युवाओं के लिए समर्पित होगी, जहां उन्हें शिक्षा, आवास, खेल और विकास के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें 27 वर्ष तक की आयु के 300 दिव्यांग छात्रों के लिए आधुनिक कक्षाएं, हॉस्टल, खेल के मैदान और कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता  सुरेंद्र शर्मा ने ने जानकारी दी कि यह परियोजना कंडाघाट सब-डिवीजन के टिक्करी गांव में लगभग 45 बीघा भूमि पर स्थापित की जा रही है। 60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह केंद्र प्रदेश में दिव्यांगों के लिए अपनी तरह का पहला और सबसे बड़ा संस्थान होगा। परियोजना को लेकर अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इसे प्राथमिकता के आधार पर और तेज़ गति से पूरा किया जाए।बाइट  सुरेंद्र शर्मा  सहायक अभियंता