ग्रीन एरिया पर कंक्रीट का हमला, हाउसिंग बोर्ड SOLAN पर वादाखिलाफी के गंभीर आरोप सोलन

बायपास स्थित वार्ड 14  हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कॉलोनी निर्माण के समय सुनहरे सपने दिखाने वाला हाउसिंग बोर्ड अब अपने ही वादों सेमुकरता नज़र आ रहा है। शहरी भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने हाउसिंग बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बोर्ड अब कॉलोनी के एकमात्र ग्रीन एरिया को निगलने की तैयारी में है।शैलेन्द्र ने कहा कि जब कॉलोनी बसी थी, तब लोगों को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्कूल, और पार्क जैसे सुविधाओं का वादा किया गया था, लेकिन आज तक कुछ भी धरातल पर नहीं उतरा। उल्टा अब बोर्ड उस हरे-भरे क्षेत्र को ही फ्लैटों में तब्दील करना चाहता है जो कॉलोनी वासियों को जीवन दायनी ऑक्सीज़न देता   हैं।दर्जनों पेड़ों को काटकर वहां कंक्रीट का जंगल खड़ा करने की साजिश रची जा रही है। यह न सिर्फ पर्यावरण विरोधी है, बल्कि नियमों के भी खिलाफ है। हर कॉलोनी में एक तय ग्रीन एरिया छोड़ना अनिवार्य होता है, जिसे अब मिटाया जा रहा है उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हाउसिंग बोर्ड ने अपना इरादा नहीं बदला तो जन आंदोलन छेड़ा जाएगा और एक भी पेड़ को कटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब प्रदेश सरकार हिमाचल को ग्रीन स्टेट  बनाने का नारा दे रही है, तब उनके  ही विभाग इस नारे की धज्जियां क्यों उड़ा रहे हैं? उन्होंने कहा कि  यह मामला न सिर्फ वादाखिलाफी का है, बल्कि पर्यावरणीय अपराध की ओर भी इशारा करता है।BYTE भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता