तिरंगा यात्रा पर अरुण मेहता का तीखा प्रहार, बोले- देश ने लड़ा युद्ध, पार्टी ने नहीं

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अरुण मेहता ने तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत ने पहले भी कई बड़े युद्ध लड़े हैं, लेकिन कभी किसी पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकालकर उसे अपना राजनीतिक युद्ध नहीं बताया। मेहता ने आरोप लगाया कि भाजपा तिरंगा यात्रा के माध्यम से यह जताना चाह रही है कि यह लड़ाई देश ने नहीं, बल्कि भाजपा ने लड़ी है, जो सरासर गलत है।उन्होंने ऑपरेशन सिन्दूर पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब भारतीय सेना दुश्मन पर हावी थी, तब अमेरिका की ओर से अचानक सीज़फायर की घोषणा की गई  और भारत के प्रधानमंत्री उस  के बाद बयान देते हैं। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक है।मेहता ने कहा कि पहले महायुद्धों में संयुक्त राष्ट्र  की मध्यस्थता होती थी, लेकिन इस बार एक देश खुद मध्यस्थता कर वाहवाही लूट रहा है। इससे भारत की अंतरराष्ट्रीय साख को गहरी चोट पहुंची है, जिसका वे कड़ा विरोध करते हैं।बाइट पूर्व प्रदेश सचिव अरुण मेहता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *