सोलन।
भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता रोहित भारद्वाज की अध्यक्षता में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जी का 82वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बुद्ध राम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में फल व मिठाइयों का वितरण किया गया, जिसमें सेवा भाव के साथ धूमल जी के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर रोहित भारद्वाज ने कहा कि धूमल जी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक विचार हैं – जिन्हें “सड़कों वाले मुख्यमंत्री” और “जननायक” के रूप में आज भी याद किया जाता है।
कार्यकर्ताओं ने “राजा नहीं, किसान है – धूमल जी हिमाचल की शान है” जैसे नारों के साथ उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस कार्यक्रम में कुमारी शीला, भरत साहनी, चंद्रकांत शर्मा, विजय ठाकुर, अरुण मेहता, सनी, कार्तिक ठाकुर, विनीत शर्मा, मनोज, विशाल वेश, अनिल कुमार, वेदांत, हिमांशु ठाकुर सहित कई भाजयुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।