भाजपा नेताओं पर बरसे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

कहा– हिमाचल के हितों के साथ केंद्र कर रहा सौतेला व्यवहारआज उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वरिष्ठ  कांग्रेस नेता सुरेंद्र सेठी की पत्नी रेनू सेठी के स्वर्गवास पर सांत्वना देने पहुंचे।  यहाँ आ आकर उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा नेताओं और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता खुद ही केंद्र सरकार से हिमाचल के हितों का विरोध कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश सरकार ने भाजपा नेताओं से किसी भी सहयोग की उम्मीद छोड़ दी है और राज्य अपने संसाधनों के बल पर सरकार चला रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसदों ने कभी भी केंद्र में हिमाचल के हितों की आवाज नहीं उठाई, बल्कि वे दिल्ली जाकर केवल कांग्रेस और प्रदेश सरकार को कोसने का काम करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावित प्रदेशों को मिलने वाली राहत राशि को रोक दिया और ऋण लेने की सीमा भी कम कर दी, जिससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ा है।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना का पैसा जो केंद्र सरकार के पास जमा है, उस पर केंद्र कुंडली मारकर बैठा है और ब्याज तक कमा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश को मिलने वाली विदेशी फंडिंग पर भी अनावश्यक बंदिशें लगा दी गई हैं।उन्होंने कहा कि यह सब स्पष्ट संकेत है कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे हिमाचल के नहीं, केवल दिल्ली की सत्ता के प्रतिनिधि बनकर रह गए हैं।बाइट उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री