हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कश्यप ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था सभी मोर्चों पर कांग्रेस पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है, जनता अपने भविष्य को लेकर चिंतित है और सरकारी कर्मचारी हताश और परेशान हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए झूठी गारंटियां दीं, लेकिन अब प्रदेश में माफिया राज चल रहा है। खनन माफिया, ड्रग माफिया और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश की वित्तीय स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जिससे विकास पूरी तरह ठप पड़ गया है।
राजेश कश्यप ने घोषणा की कि भाजपा प्रदेश सरकार की विफलताओं के खिलाफ कल एक बड़ा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने सोलन की जनता से अपील की कि वे इस आंदोलन में भाजपा का साथ दें और बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हों। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस को अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला सोलन के प्रत्येक मंडल से 250 लोग इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। भाजपा इस भ्रष्ट और नाकाम सरकार को सत्ता से हटाने के लिए पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है।
byte rajesh kashyap
