भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस अपनी पार्टी के भीतर ही गद्दारों की तलाश कर रही है। उन्होंने कांग्रेस समर्थक बुद्धिजीवियों द्वारा पार्टी के भीतर ‘स्लीपर सेल’ की संज्ञा दिए जाने पर तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए ईवीएम और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को दोष दे रही है। वहीं, सत्ता के नशे में डूबी हिमाचल सरकार का हठ और मित्रवाद लोकतंत्र के लिए और भी खतरनाक साबित हो रहा है।
भाजपा प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति एक रोमांचक खेल बन चुकी है। सत्ता में रहते हुए निजी स्वार्थ से लबालब रहने वाली कांग्रेस यह भूल रही है कि जो लोग पार्टी छोड़ रहे हैं, वे ही असली वफादार थे। कांग्रेस उन्हें बिकाऊ बताकर खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश कर रही है।byte विवेक शर्मा