इस अभियान के तहत नगर निगम सोलन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर निगम कमिश्नर एकता कपटा ने की। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी।
नगर निगम कमिश्नर एकता कपटा ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सोलन को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इसके तहत नगर निगम के कर्मचारी घर-घर जाकर नागरिकों को सफाई के प्रति जागरूक करेंगे। आशा वर्कर भी इस अभियान में नगर निगम का सहयोग देंगी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की भागीदारी इस अभियान की सफलता के लिए बेहद जरूरी है। नगर निगम लगातार स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहा है और लोगों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। इस पहल से न केवल सोलन स्वच्छ बनेगा बल्कि स्वस्थ वातावरण का निर्माण भी होगा।
स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान की शुरुआत, नगर निगम सोलन में प्रेस वार्ता आयोजितसोलन में “स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर” अभियान की शुरुआत गति बस से कर दी गई है।
![](https://startoday.in/wp-content/uploads/2025/02/Snapshot_48.png)